Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदलित युवती से छेड़छाड़ सहित परिवार पर हमले का आरोप, दो महिलाओं...

दलित युवती से छेड़छाड़ सहित परिवार पर हमले का आरोप, दो महिलाओं सहित चार नामजद

  • कोर्ट के आदेश पर घटना के पांच माह बाद कोतवाली नगर में दर्ज हुआ मुकदमा

बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम जसमंडा में दलित परिवार की युवती के साथ छेड़छाड सहित मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। घटना के पांच महीने बाद अदालत के आदेश पर कोतवाली नगर में दो महिलाओं सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि जसमंडा गांव के मंजू उर्फ संजय पुत्र रामकुआरे, खानी यादव पुत्र रामकुआरे, खुशबू पत्नी मंजू उर्फ संजय एवं लक्खईन उर्फ पार्वती देवी पत्नी रामकुआरे ने 28 अक्टूबर 2025 की शाम करीब छह बजे उसके घर पहुंचकर पत्नी, साली और नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार आरोपित पहले से उसकी सालियों का पीछा कर छेड़खानी करते थे। शिकायत करने पर आरोपित लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।

पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी पत्नी और बेटी को घर के अंदर दीवार से पटककर मारा-पीटा। बीच-बचाव में पहुंचे पीड़ित को भी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए, तब आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृति के है जिनकी दहशत से वह घर छोड़कर अलग रहने को मजबूर है। मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट की अदालत से थाना कोतवाली नगर को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश देने की मांग की गई है।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments