Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअप्रैल से अनुदेशकों को 17 हजार तो शिक्षा मित्रों को मिलेगा 18...

अप्रैल से अनुदेशकों को 17 हजार तो शिक्षा मित्रों को मिलेगा 18 हजार, शिक्षकों में खुशी

  • शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार, एक दूसरे मिठाई खिलाकर जताई खुशी

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनुदेशक एवं शिक्षामित्र साथियों के मानदेय में की गई वृद्धि के निर्णय का शिक्षक,अनुदेशक एवं शिक्षामित्र संगठनों की ओर से व्यापक रूप से प्रदेश भर में स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय बाराबंकी में अनुदेशक एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी “गांधी”, प्रदेश प्रवक्ता नीरज पांडे, संगठन मंत्री अमरीश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई तथा सभी ने इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि 1 अप्रैल से अनुदेशक साथियों का मानदेय ₹9000 से बढ़ाकर ₹17,000 तथा शिक्षामित्र साथियों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किए जाने की घोषणा प्रदेश के हजारों शिक्षा कर्मियों के सम्मान एवं उनके समर्पण का सम्मान है। यह निर्णय निश्चित रूप से अनुदेशक एवं शिक्षामित्र साथियों के जीवन में आर्थिक संबल प्रदान करेगा और उन्हें और अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित करेगा।
जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी “गांधी” ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने अनुदेशक एवं शिक्षामित्र साथियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर उन्हें सम्मान देने का कार्य किया है। इसके लिए समस्त अनुदेशक एवं शिक्षामित्र साथी सरकार के प्रति कृतज्ञ हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा परिवार के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। वातावरण में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ देवेंद्र कुमार द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप तिवारी , आदर्श पाण्डेय ,आशुतोष नाथ मिश्रा ,अतुल यादव ,मनोज सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments