उन्नाव से मंजीठा मेला में दर्शन के लिए कार से आ रहे थे छह श्रद्धालु
देर रात कुरौली मोड़ के पास हुआ हादसा
बाराबंकी। उन्नाव से कार सवार छह लोग मंजीठा मेला के दर्शन के लिए आ रहे थे। कुरौली के पास देर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही एक युवकी मौत हो गई, जबकि सवार अन्य पांच लोगों में से तीन गंभीर रूप से घायल है, जिनकी जानकारी नहीं हो सकी है। तीनों का उपचार चल रहा है
उन्नाव के थाना सोहरामऊ अंतर्गत ज्ञानपुर ग्राम निवासी अशर्फी लाल का 26 वर्षीय पुत्र अनुराग शर्मा अपने साथियों के साथ सतरिख स्थित मंजीठा मेला देखने के लिए बुधवार की शाम घर से कार पर सवार होकर निकला था। बताया जाता है कार पर चालक सहित छह लोग सवार थे। रात 11 बजे कुरौली के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मोड़ पर लगे चिलवल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सवार अन्य पांच लोग भी घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर अवस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार सवार अन्य लोगों की जानकारी नहीं मिल सकी है। युवक की मौत के बाद पुलिस ने रात 12 बजे परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सुबह पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं पेड़ से टकराने के वाहन क्षतिग्र्रस्त हो गया।
डीसीएम की ठोकर से एक युवक की मौत, एक घायल: खेवली निवासी संदीप पुत्र हरिनाम रात करीब नौ बजे अपने मित्र रंजीत के साथ घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। देवा- कुर्सी रोड पर स्थित एक ढाबे के सामने पीछे से आ रही है एक डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे संदीप बाइक से गिरकर डीसीएम के नीचे आ गए। इससे उसका पूरा सिर कुचल गया। जबकि रंजीत सड़क के किनारे जा गिरे। उन्हें मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी देवा भेजा, जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पत्नी पूजा ने बताया कि पति संदीप झांसी में डंपर चलाने काम करते थे। तीन दिन पूर्व वह घर आए थे। घर मे दो मासूम बच्चे हैं। इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।