Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSकरंट से राजमिस्त्री की मौत पर मकान मालिक नामजद

करंट से राजमिस्त्री की मौत पर मकान मालिक नामजद

  • मृतक के भाई की तहरीर पर दरियाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस

बाराबंकी। निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट लगने से हुई राजमिस्त्री की मौत पर पुलिस ने मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई ने मकान मालिक पर बिजली कटवाने का झांसा देकर काम करवाने का आरोप लगाया है।

दरियाबाद थाने के जटहा मजरे मीननगर निवासी प्रदीप कुमार की मोहरियान मुहल्ले में शुभान के घर के निर्माण के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। करंट लगते ही प्रदीप, छज्जा से नीचे गिरा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। वीरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका भाई प्रदीप कस्बे के मोहरियान निवासी मोहम्मद शुभान के घर पर काम कर रहा था।दरवाजे के ऊपर लिंटर तक काम पहुंचा, तो यह कहकर काम बंद कर दिया कि बिजली लाइन ऊपर से गुजरी है। इस पर शुभान ने बिजली की टेंशन न लेने और काम के दौरान बत्ती कटवा देने की बात कहकर काम पर ले गए। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले ही प्रदीप ने शुभान से बिजली कटने के बारें में पूछा, तो उन्होंने किसी को फोन किया और कहा कि बिजली कट गई है। इसी दौरान हादसा हुआ और प्रदीप की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामलें में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर मनोज सोनकर ने बताया कि घर मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments