Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSतीन दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन में घटना का...

तीन दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन में घटना का राजफाश 

बाराबंकी। कोतवाली देवा के विशुनपुर में पांच दिन पूर्व तीन दुकानों में हुई चोरी को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पांच मोबाइल, 10 हजार की नगदी भी बरामद कर चोरी की घटना का सफल राजफाश किया है।

देवा पुलिस ने बताया कि बुधवार भोर गश्त के दौरान क्षेत्र के टिकरिया से संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में अपनी पहचान अंकुल यादव उर्फ जंगली पुत्र भगौती प्रसाद निवासी ग्राम टिकरिया थाना देवा, बाराबंकी के रूप में बताई। आरोपी ने 06 जून की रात देवा थाने के विशुनपुर में मोहम्मदपुर रोड पर मोबाइल और किराना सहित तीन दुकानों से चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के पांच एंड्राइड मोबाइल फोन व 10 हजार रूपये नगद बरामद किए गए।

देवा प्रभारी निरीक्षक अजय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध देवा, इटौजा, इंदिरानगर व फतेहपुर में 12 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments