बाराबंकी। माल गोदाम रोड स्थित कार्यालय सहायक चकंबदी अधिकारी, अंतिम अभिलेख पर शुक्रवार को चकबंदी कर्ता संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संजय कुमार विश्वास बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सहजराम कनौजिया प्रदेश अध्यक्ष चकबंदी कर्ता संघ एवं कुंवर आनंद प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष चकबंदी लेखपाल संघ ने संयुक्त रूप से की।
इस मौके पर चकबंदी कर्ता संघ के हुए चुनाव में महेन्द्र राम जिलाध्यक्ष, राजीव कुमार महामंत्री, लालचंद कश्यप वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील कुमार कोषाध्यक्ष, राज कुमार सम्प्रेक्षक एवं दाताराम संघ के संरक्षक के पद पर निविरोध चुने गए। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की निगरानी में शांति पूवर्क सकुशल चुनाव संपन्न हुआ।