बाराबंकी। एक महिला के प्रसव के बाद सीएचसी दवा लेने पहुंची आशा बहू पर एक निजी संचालक ने अपने मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने का दबाव बनाया। आशा बहू ने इसका विरोध किया तो संचालक ने उस पर हमला कर दिया। हमले से आशा बहू बेहोश हो गई। आशा बहू की तहरीर पर घुंघटेर पुलिस ने आरेापी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
घुंघटेर कोतवाली क्षेत्र के सोहीपुर मजरे दीनपनाह गांव निवासी आशा बहू शबनम मंगलवार को डिलीवरी हो चुकी महिला की सीएचसी दवा लेने पहुंची थी। डॉक्टर को दिखाकर घर जा रही थी, तभी सीएचसी के बाहर राज मेडिकल स्टोर द्वारा जबरन दवा खरीदने का दबाव बनाने लगे। आशा बहू ने बताया की दवा हॉस्पिटल से जब मिल चुकी है तो दवा किस लिए खरीदें। जिससे नाराज मेडिकल स्टोर संचालक के भाई अंकित यादव पुत्र संतोष यादव ने गाली देते हुए आशा बहू के सर पर बैट से वार करके बेहोश कर दिया। साथ में परिजनों द्वारा आशा बहू का इलाज कराया गया। आशा बहू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया।