Wednesday, May 7, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSघर से गायब किशोरी का पांचवें दिन भी नहीं लगा सुराग

घर से गायब किशोरी का पांचवें दिन भी नहीं लगा सुराग

बाराबंकी। घर से लापता हुई किशोरी का पांचवे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता पिता की तहरीर पर टिकैतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

थाना टिकैतनगर क्षेत्र में पिता ने तहरीर दी है कि उसकी बड़ी पुत्री रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने गई थी। देर रात जानकारी हुई की वह छत पर नहीं है। काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं सुराग नहीं लग सका। परिजन किशोरी की तालश में दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। टिकैतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। चौकी प्रभारी सुखीपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता ने संदिग्ध मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया था, जिससे पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments