-
150 ग्राम प्रधानों के साथ आरटीओ (प्रशासन ) अयोध्या मंडल, एआरटीओ एवं पंचायती राज ने की बैठक
-
जिला पंचायत कार्यालय में यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करने की अपील
बाराबंकी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार ग्राम प्रधानों के माध्यम से सड़क सुरक्षा संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत कार्यालय, बाराबंकी में ग्राम प्रधानों की कार्यशाला आयोजित की गई।





