बाराबंकी। विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून के अवसर पर जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया। जिसमें युवा प्रगति सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी फ़राज़ अहमद खा़न के नेतृत्व में कई युवाओं ने दायित्व निभाते हुए स्वैछिक रक्तदान किया। संस्था अध्यक्ष के साथ पियूष, आकाश, तलहा, आमिर आदि युवाओं ने रक्तदान कर इंसानियत की मिशाल पेश की।
युवा प्रगति सामाजिक संस्था भी समय-समय पर अपने युवा साथियों के साथ स्वैच्छिक रक्तदान करती रहती है। संस्था के अध्यक्ष फ़राज़ अहमद ख़ान ने कहा कि उनका उद्देश्य रक्त की आवश्यकता वाले हर व्यक्ति के जीवन में नया उजाला प्रदान होता है। जिसके लिए हमारी संस्था समय-समय पर जरूरतमंदों रोगियों के लिए शिविर लगा स्वैच्छिक रक्तदान करती रहती है।




