Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहिला का मोबाइल छीनने का प्रयास, एक गिरफ्तार

महिला का मोबाइल छीनने का प्रयास, एक गिरफ्तार

बाराबंकी। राह चलती एक महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। झपट्टा मारते समय महिला का फोन नीचे गिर गया। चीखपुकार करने पर बाइक सवार भाग खड़े हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार हो गया।

दरियाबाद के अलियाबाद चौकी के कमरौली नहर कोठी के पास खेत से घर लौट रही महिला तारावती से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार ने झप्पटा मारा और महिला का फोन गिर गया। तभी बाइक सवार आरोपी भाग निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना हुई। महिला के साथ जा रहे लोगों ने बाइक सवार को पहचान लिया था। जिसके आधार पर आरोपी वाजिदपुर का सिराज राजा की गिरफ्तारी की जा सकी, दूसरा आरोपित बाबू फरार है। चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि खेत से लौट रही महिला का फोन झप्पटा मार कर छीनने का प्रयास किया गया। मोबाइल नीचे गिरा और आरोपित भाग गए। लोगों ने उन्हें पहचान लिया। मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को घटनास्थल के पास से गिरफ्तार किया गया है। दूसरे की तलाश चल रही है। कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments