Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSगो तस्करोंऔर सफदरगंज पुलिस में हुई मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार

गो तस्करोंऔर सफदरगंज पुलिस में हुई मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार

  • तस्करी कर बिहार व अन्य प्रांतों में सप्लाई करते है गोवंश

बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस व पशु तस्करों में मंगलवार की भोर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक तस्कर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पकड़े गए आरोपी आसपास के जिलों से गोवंश की तस्करी कर बिहार व अन्य प्रांतों में सप्लाई करते थे। मुठभेड़ में घायल सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

सफदरगंज पुलिस ने 17 जून की भोर गश्त के दौरान सूचना मिली कि सफदरगंज-बदोसराय मार्ग पर एक संदिग्ध डीसीएम जा रही है, जिसमें गोवंश पशु हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर डीसीएम को देखकर रोकने का इशारा किया, पुलिस को देखकर बदमाशों ने रोकने के बजाए बदोसराय की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो डीसीएम परसा तिराहा से आगे कच्ची सड़क की तरफ मोड़ दी गयी, आगे रास्ता बंद होने के कारण डीसीएम सवार बदमाश उतरकर भागने लगे। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचते बचाते पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोतस्कर के पैर में पुलिस की गोली लगी और वह गिर गया। पुलिस ने सफदरगंज के सूर्यपुर खपरैला निवासी घायल आरोपित जय प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। भाग रहे उसके दो अन्य साथियों उसी के गांव के अंजनी कुमार सहित लखीमपुर जिले के मतौली निवासी असलम बंजारा को भी दबोच लिया। पुलिस ने डीसीएम में से 20 गोवंशीय जानवर, आरोपितों के कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद किया है।

एसएचओ सफदरगंज अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित संगठित गिरोह में गोवंशीय पशुओं की तस्करी करते हैँ। यह गिरोह बाराबंकी व प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोवंश को डीसीएम के माध्यम से बिहार व अन्य प्रदेशों में ले जाकर बेचते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments