डीएम ने कलेक्ट्रेट में नगर विकास अनुभाग के विकास कार्यों की समीक्षा
बाराबंकी। नगर पालिका व जिले की सभी नगर पंचायतों के विकास कार्यों की डीएम ने समीक्षा बैठक का आयोजन कराया। कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने शशांक त्रिपाठी ने नगर विकास अनुभाग के विकास कार्यों, सड़क, नाली, जलापूर्ति, पार्क, टैक्सी स्टैंड, व स्कूलों के कायाकल्प के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करें ऐसा न करने वाले लापरवाह कार्यदायी संस्था पर पेनांल्टी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इसके बाद भीी अगर कार्य न पूरा हो तो ठेकेदारों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। नगर पालिका व नगर पंचायतों ने क्रय किये जाने वाले समान, स्ट्रीट लाइटें, वाटर कूलर व मोबाइल टॉयलेट आदि की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़े को एकत्र करने व उसके निस्तारण के लिये डम्पिंगयार्ड आदि स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए साथ ही कूड़े का डोर-टू-डोर कलेक्शन कराया जाए। मत्स्य पालन व अन्य कार्यों हेतु तालाबों की नीलामी सुनिश्चित कराई जाए। नगरपालिका औऱ नगर पंचायतों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने सम्बंधित सभी अधिकारियों से कहा कि शहरी आवासों के सत्यापन का कार्य शीघ्रता से पूरा करा लें जिससे समय से पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल सके। इसके अलावा जिलाधिकारी ने डूडा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा की। जिमसें आवासों के सत्यापन और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस मौके पर एडीएम इंद्रसेन, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मधुमिता सिंह, ईओ संजय शुक्ल नगर पालिका नवाबगंज सहित नगर पंचायतों के ईओ मौजूद रहे।
लापरवाह ठेकेदारों पर लगाई जाए पेनाल्टी-जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी
RELATED ARTICLES