Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSकर्मचारियों को बंधक बनाकर मिश्रीपुर फिशरीज में हुई लूट का पुलिस ने...

कर्मचारियों को बंधक बनाकर मिश्रीपुर फिशरीज में हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ बदमाश गिरफ्तार

  • आरोपियों ने कई बार फार्महाउस की रेकी कर दिया था घटना को अंजाम

बाराबंकी। जहांगीराबाद के मिश्रीपुर गांव में फिशरीज पर वहां के कर्मचारियों को बंधक बना कर हुई लूट की घटना का जहांगीराबाद पुलिस ने स्वाट एवं सर्विलांस टीम के साथ मिलकर सफल राजफाश किया है। पुलिस घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, मोबाइल सहित कुछ नगदी बरामद की गई है। सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने घटना के अनावरण की प्रेस वार्ता दी।

26 जनवरी की रात हुई लूट की घटना: मछली फार्महाउस पर 26 जनवरी की रात वहां रुके कर्मचारियों को असलहे के बल पर बंधक बनाकर बदमाशों ने उन्हें मारा पीटा फिर अलमारी में रखे लगभग पांच लाख की लूट ले गए थे। जिसकी सूचना नेपाल के कपिलवस्तु जिला अंतर्गत थाना चन्वटा के ग्राम कदरवेत निवासी दरोगा उर्फ समीउल्ला ने जहांगीराबाद पुलिस को दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया था अलमारी में रखे पांच मोबाइल, के साथ नगदी व अन्य सामान बदमाश उठा ले गए थे। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने घटना का निरीक्षण किया था। एसपी ने घटना के जल्द राजफाश के लिए तीन टीमें गठित की थी।

स्वाट सर्विलांस व जहांगीराबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने 30 जनवरी को घटना में शामिल आठ बदमाशों को पलिया मसूदपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। जिसमें से गिरफ्तार हुए आरोपितों में मुकेश कुमार पुत्र चेतराम निवासी ग्राम गनौरा थाना जहांगीरबाद , शिवराज पुत्र मनोहर निवासी बंकी दक्षिण टोला कोतवाली, देवाशीष सिंह चौहान पुत्र संदीप कुमार निवासी बालागंज थाना ठाकुरगंज, लखनऊ, राजकुमार उर्फ प्रज्ञादीप रंजन उर्फ राज पुत्र मायाराम गौतम निवासी ग्राम मामापुर देवा, मो0 सोनू पुत्र महबूब निवासी ग्राम सिपहिया, देवा, जुनैद पुत्र निसार अली निवासी बरेठी देवा, नौसाद पुत्र मुख्तार निवासी बीकेटी भौनी, बीकेटी, लखनऊ. सुहेल पुत्र गौस मोहम्मद निवासी ककरहा मोड़ बाईपास देवा शामिल हैं। इनके कब्जे से पुलिस को 05 अवैध तमंचा, 05 अदद जिंदा कारतूस, 04 मोबाइल के साथ 87 हजार 05 सौ रूपए की नगदी बरामद की गई है।

गैंग चला कर देते थे लूट की घटनाओं को अंजाम: पुलिस के अनुसार आरोपियों का एक गैंग है, जो लूट आदि की घटनाओं को अंजाम देता है। जिसमें आरोपित मुकेश कुमार ने सूरज व आशू के माध्यम से फार्म हाउस पर लूट की योजना बनाई थी। घटना से पहले कई बार फार्महाउस की रेकी की गई थी, साथ ही वहां का वीडियो भी बनाया था। फार्म हाउस की संपूर्ण जानकारी लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments