Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSप्रधानमंत्री मोदी कार्यकाल भारत के भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा- सतीश...

प्रधानमंत्री मोदी कार्यकाल भारत के भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा- सतीश शर्मा

  • नियामतगंज में आयोजित ’विकसित भारत संकल्प सभा’ में गिनाई केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के शानदार 11 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को नियामतगंज बाजार में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल भारत के भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। गरीबी, भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद जैसी समस्याओं पर मोदी की केन्द्र सरकार ने प्रभावी प्रहार किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन को बदल दिया है। उज्ज्वला, आयुष्मान, पीएम आवास, जल जीवन शक्ति, जनधन, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश के गरीब और सामान्य नागरिक को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया है।
इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। यूपी आज देश में विकास का मॉडल बनकर उभरा है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक मौर्य,पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय,राकेश शुक्ला,पंकज मिश्रा, तेजनारायण जायसवाल राम सुरेश गुप्ता,अमित मौर्य,रमाशंकर लोधी, लीलाधर मिश्रा,राम अक्षयबर लोधी, श्याम नाथ साहू,बिपिन दुबेदी, आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments