Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSरंग में भंग: होली पर अधिक शराब पीने से अधेड़ की मौत,...

रंग में भंग: होली पर अधिक शराब पीने से अधेड़ की मौत, मचा कोहराम

बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के बबुरिहा मजरे गोतौना गांव में होली के दिन अधिक शराब पीने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

बताया जाता है कि बबुरिहा गांव निवासी 50 वर्षीय गयादीन रावत शराब के आदी थे। बुधवार को होली के दिन उन्होंने सुबह से ही शराब पीना शुरू कर दिया। नशे की हालत में वह गांव में घूम-घूमकर लोगों के साथ होली खेलते रहे। परिजनों के मुताबिक इस दौरान उन्होंने कई जगह देशी व अंग्रेजी शराब पी ली।

अत्यधिक नशा होने पर वह गांव के बाहर रास्ते में गिर पड़े। दोपहर में परिजनों को जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और उन्हें बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हालांकि परिजन उन्हें घर ले आए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments