Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSराष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती अंडर-14 में यूपी टीम के मैनेजर बने संजीव

राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती अंडर-14 में यूपी टीम के मैनेजर बने संजीव

बाराबंकी। दिल्ली के ऐतिहासिक छत्रसाल स्टेडियम में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती अंडर-14 बालक/बालिका प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के टीम मैनेजर के रूप में जनपद को गौरवान्वित करने का अवसर संजीव को मिला है।

संजीव वर्तमान में बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर हाई स्कूल देवकली, सिद्धौर में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें उनकी खेल के प्रति प्रतिबद्धता, अनुभव एवं कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उत्तर प्रदेश विद्यालयी कुश्ती टीम का टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।

बताया गया कि 20 सदस्यीय उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम, टीम मैनेजर संजीव के नेतृत्व में 28 जनवरी को राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। प्रतियोगिता का आयोजन 30 जनवरी से 3 फरवरी तक छत्रसाल स्टेडियम, दिल्ली में किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर जिला व्यायाम शिक्षिका रितु पाठक, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक दिलीप तिवारी, मनोज चौधरी, विपिन कुमार, सुरेंद्र जायसवाल ,दिवाकर, लवलेश, ऋषि टंडन सहित अन्य शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने संजीव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए टीम के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments