Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeLucknowयूपी में बंटेगा सितंबर का राशन: 10 से 25 सितंबर तक वितरण,...

यूपी में बंटेगा सितंबर का राशन: 10 से 25 सितंबर तक वितरण, ई-केवाईसी न कराने वालों को नहीं मिलेगा अनाज

👉 अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा तीन महीने की चीनी का बोनस
👉 राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी अलर्ट: 10 सितंबर से पहले करवा लें ई-केवाईसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करोड़ों राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने सितंबर माह के मुफ्त राशन वितरण की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार न सिर्फ अनाज बल्कि अंत्योदय कार्डधारकों को तीन महीने की चीनी भी दी जाएगी। लेकिन जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी अब तक पूरी नहीं हुई है, उन्हें इस बार राशन नहीं मिलेगा।

कब और कैसे मिलेगा राशन: राज्य के खाद्य आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने आदेश जारी कर कहा कि  10 सितंबर से 25 सितंबर 2025 तक प्रदेश भर की सभी उचित दर दुकानों पर निःशुल्क राशन वितरण किया जाएगा।

अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को 14 किलो गेंहू व 21 किलो फोर्टिफाइड चावल सहित कुल 35 किलो राशन प्रति कार्ड दिया जायेगा। इसके साथ ही जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने की चीनी भी दी जाएगी।

पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 02 किलो गेंहूं व 03 किलो फोर्टिफाइड चावल सहित कुल 5 किलो राशन वितरित होगा। लेकिन अगर जिन लोगों ने केवाईसी नहीं कराई उन्हें राशन नहीं दिया जायेगा।

कार्ड से हट सकता है नाम: राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनका नाम राशन वितरण सूची से हटाया जा सकता है।  प्रदेश में कुल 3.61 करोड़ राशन कार्ड हैं और लगभग 14.65 करोड़ लोग इस योजना से लाभ ले रहे हैं।

घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी: अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप इसे मोबाइल फोन से घर बैठे भी कर सकते हैं: इसके लिए मोबाइल में Mera KYC और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें। जिसमें “Mera KYC” ऐप में राज्य में उत्तर प्रदेश चुनें। लोकेशन ऑन करें और यूपी में मौजूद रहें। आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। OTP से वेरिफाई करें। मोबाइल कैमरे से फेस वेरिफिकेशन कराएं।  जब स्क्रीन पर हरा घेरा पूरा हो जाए, तो आपकी e-KYC सफल मानी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments