Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeLucknowबोर्ड परीक्षा में सॉल्वर कांड: प्रधानाचार्य समेत दो गिरफ्तार, 40 हजार में...

बोर्ड परीक्षा में सॉल्वर कांड: प्रधानाचार्य समेत दो गिरफ्तार, 40 हजार में हो रही थी ‘सेटिंग’

लखनऊ/गाजीपुर। स्पेशल टास्क फोर्स उत्तर प्रदेश ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर नकल कराने के मामले का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में प्रधानाचार्य समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मामला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा-2026 का है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि थाना दुल्लहपुर क्षेत्र के भगेलू दास इंटर कॉलेज, जनपद गाजीपुर में अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान सॉल्वर बैठाकर पेपर दिलाया जा रहा है।

वाराणसी फील्ड यूनिट ने छापा मारकर कक्ष संख्या-12 से एक युवक को पकड़ा, जो अभ्यर्थी शुभम यादव की जगह परीक्षा दे रहा था। पूछताछ में उसकी पहचान शिवम यादव के रूप में हुई। बताया गया कि वह पिछले तीन दिनों से छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था और हिंदी व सामाजिक विज्ञान का पेपर भी दे चुका है।

जांच में सामने आया कि प्रधानाचार्य की मिलीभगत से पूरा खेल चल रहा था। आरोप है कि इसके लिए 40 हजार रुपये में ‘सेटिंग’ की गई थी। बरामदगी में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका, ओएमआर शीट, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन मिले हैं।

दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना दुल्लहपुर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षाओं में नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए एसटीएफ को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments