Sunday, March 15, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSएसटीएफ के हत्थे चढ़ा यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के नाम पर...

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी

लखनऊ/आगरा। स्पेशल टास्क फोर्स उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा-2025 के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता मिली है। यह कार्रवाई 13 मार्च 2026 को की गई, जिसकी जानकारी एसटीएफ की ओर से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर टेलीग्राम पर “UP SI UP POLICE-2026”, “RESULT PANEL PVT TM” और “UP SI EXAM PAPER UP SI-2026” जैसे चैनल चलाकर परीक्षा के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से अवैध धन वसूला जा रहा है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से थाना हुसैनगंज, लखनऊ में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

इसी क्रम में एसटीएफ टीम ने आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियर्स कॉलोनी से आरोपी आयुष बघेल पुत्र मनोज बघेल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से फर्जी प्रश्नपत्रों के संदेश वायरल करता था और यूपीआई आईडी व बारकोड भेजकर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूलता था। ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराकर ई-कॉमर्स ऐप के जरिए कूपन के रूप में निकाल लिया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना हुसैनगंज, लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्यवाही की जा रही है, साथ ही पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments