Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSउपनिरीक्षक परीक्षा 2025: डीएम–एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

उपनिरीक्षक परीक्षा 2025: डीएम–एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

बाराबंकी। उपनिरीक्षक परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय महिला इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच, सीसीटीवी निगरानी, शांति व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments