Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबालिका को लालच देकर झील किनारे ले गया टेंट कर्मी, दुष्कर्म का...

बालिका को लालच देकर झील किनारे ले गया टेंट कर्मी, दुष्कर्म का प्रयास

ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा, किया पुलिस को सिपुर्द, मुददमा दर्ज

बाराबंकी। गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट लगाने एक कर्मी घर के बाहर खेल रही बालिका को लालच देकर एक झील के किनारे लेकर चला गया, जहां उसके कपड़े उतरवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर आसपास काम रहे रहे किसानों ने युवक का पकड़ कर पीटते हुए पुलिस को सूचना देकर सिपुर्द कर दिया। कुर्सी पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुर्सी थाना के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम था। जहां टिकैतगंज कस्बा से आकर टेंट कर्मी काम कर रहे थे। आरोप है कि एक टेंट कर्मी अंकुल निवासी जयचंदपुर मजरे मौंसंड वहां खेल रही छह वर्षीय बालिका को बर्फ खिलाने के बहाने गांव के बाहर औंधी झील ले गया। जहां आरोपित ने बालिका के कपड़े उताकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर सुनकर पासपड़ोस खेत से ग्रामीण दौंडे और आरोपित को पकड़ लिया। सीओ फतेहपुर जगतराम कनौजिया ने बताया कि आरोपित पर छेड़छाड़ का मुकदमा लिखा गया है और आरोपित गिरफ्तार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments