-
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली सीसीईए ने दी मंजूरी
-
हाइब्रिड एन्युटी मोड पर होगा कार्य, 101.515 किमी सड़क का होगा निर्माण
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 101.515 किमी लंबी 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड राष्ट्रीय राजमार्ग-927 (NH-927) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) पर लगभग ₹6,969.04 करोड़ की लागत से तैयार होगी। यह जानकारी PIB Delhi ने आज बुधवार को दी।
यातायात व सुरक्षा में बड़ा सुधार
प्रस्तावित उन्नयन से बाराबंकी–बहराइच खंड में मौजूद तीखे मोड़ों, ज्यामितीय खामियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जाम की समस्या दूर होगी। निरंतर सर्विस रोड के साथ एक्सेस कंट्रोल्ड 4-लेन डिजाइन प्रमुख बस्तियों को बाइपास करेगा, जिससे औसत गति बढ़ेगी और यात्रा समय घटकर लगभग एक घंटे रह जाएगा। इससे सड़क सुरक्षा, ईंधन दक्षता और वाहन परिचालन लागत में उल्लेखनीय सुधार होगा।




