बाराबंकी। अंसद्रा थाना क्षेत्र में ससुराल में वैवाहिक कार्यक्रम से लौटे एक व्यक्ति का शव घर के अंदर फांसी के के फंदे से लटका पाया गया। मृतक सात बच्चों का पिता था। वहीं मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक युवक का शव शनिवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से लटका पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर परिजनों के बयान दर्ज किए।
असंद्रा थाना क्षेत्र के अकोहरी गांव निवासी रामप्रताप रावत शुक्रवार की सुबह जरौली स्थित अपने ससुराल में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सात बच्चों का पिता राम प्रताप मेहनत मजदूरी करके अपने घर का जीवन यापन करता था। खुद उसकी पत्नी नीलम भी सरकारी स्कूल में रसोईंया का काम करती है। शुक्रवार की शाम राम प्रताप सुसराल से वापस आ गया था। देर रात घर के अंदर उसका शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के रिछला गांव निवासी 30 वर्षीय मुनेश्वर का शव शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित बाग में नीम के एक पेड़ से लटका मिला। गांव में चर्चा है कि मुनेश्वर से उसकी पत्नी का विवाद चल रहा था। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। परिजनों के मुताबिक मुनेेश्वर मानसिक रूप से विक्षिप्त था।