Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसीबीएसई में सफलता का परचम लहरने वाली आराध्या व इशिता का यूनाइटेड...

सीबीएसई में सफलता का परचम लहरने वाली आराध्या व इशिता का यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने घर पहुंच कर किया सम्मान

  • शिक्षक संघ सिरौलीगौसपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तिवारी सहित कई शिक्षकों ने पिता अमरदीप सिंह को माला पहना कर दी बधाई

बाराबंकी। सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 में आराध्या सिंह के 97 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में सगी बहन इशिता सिंह के 83.8 प्रतिशत अंक लाने पर यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार वर्मा ने घर जाकर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। श्री वर्मा ने दोनों मेधावी छात्राओं तथा उनकी माता सीमा सिंह व पिता अमरदीप सिंह और बाबा शिवकुमार सिंह को माला पहना कर बधाई दी। श्रीवर्मा के साथ समाजसेवी सुरेन्द्र जायसवाल भी मौजूद रहे। दोनों मेधावी सेंट्रल एकेडमी आवास विकास की छात्राए हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ सिरौलीगौसपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तिवारी सहित कई शिक्षकों ने श्री सुंदरलाल डिग्री कालेज औरेला में मेधावी छात्राओं के पिता अमरदीप सिंह को माला पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अर्चना मिश्रा, नाजली परवीन, कंचन सिंह, ब्रेनजिल प्रकाश, रूबी वर्मा, गुंजन वर्मा, संतोष सैनी, नेहा शुक्ला, शिवाकांत शुक्ला, रूद्र प्रताप पांडे, प्रभाकर पांडे, अंकित जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, सूरज वर्मा, दीपक कुमार नवीन मिश्रा, सुप्रिया चौधरी, अभिषेक कुमार तिवारी, राजकुमार दुबे, राज नारायण तिवारी सहित काफी शिक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments