Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSखाना खाने के बाद सोने के लिए गए युवक का सुबह खेत...

खाना खाने के बाद सोने के लिए गए युवक का सुबह खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

बाराबंकी। रामसनेहीघाट नगर पंचायत के बनी वार्ड निवासी पेशकार (36) पुत्र भूपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार रात रोज की तरह भोजन करने के बाद वह अपने घर से कुछ दूरी पर बने छप्परनुमा बंगले में सोने गए थे। बुधवार सुबह गांव के शिवकुमार रावत जब अपने खेत पर पहुंचे तो उन्होंने खेत में पेशकार का शव पड़ा देखा।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्र, थाना प्रभारी अंकित त्रिपाठी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक के पास पड़ी चप्पल और गले में बंधे काले गमछे को कब्जे में लिया तथा खेत से लेकर मृतक के घर तक जांच-पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने भी मौके पर पहुंच जायजा लेकर रामसनेहीघाट पुलिस को जरूरी निर्देश दिए।

घटना स्थल पर जाते पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय व अन्य पुलिस बल
घटना स्थल पर जाते पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय व अन्य पुलिस बल

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग इसे आशनाई से जुड़ा मामला बता रहे हैं, जबकि अन्य लोग पुरानी रंजिश की संभावना जता रहे हैं।

थाना प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments