Tuesday, June 17, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअवैध संबंधों के शक पर प्रेमी ने की थी महिला की हत्या,...

अवैध संबंधों के शक पर प्रेमी ने की थी महिला की हत्या, गिरफ्तार

  • मायके में रहती थी महिला, फुफेरे भाई से थे अवैध संबंध

बाराबंकी। तीन दिन पूर्व रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के जंगल में महिला की हुई हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। महिला की हत्या उसके प्रेमी फुफेरे भाई ने किसी अन्य के साथ अवैध संबंधों के शक पर की थी। रामसनेहीघाट पुलिस ने स्वाट एवं सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपित के पास से पुलिस को आला कत्ल खुरपा भी बरामद हुआ है, जिससे महिला की हत्या की थी।

रामसनेहीघाट कोतवाली प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि महिला अक्सर अपने मायके में रहती थी और उसके सगे फूफेरे भाई से संबंध थे। वह मृतका के पिता के पास आना जाना था। युवक अविवाहित था और मृतका अपनी बहन के फोन से उससे बात करती थी। 12 जून को मृतका दवा के लिए घर से गई, तो उसकी मुलाकात 2.30 बजे, जेठबनी मोड़ के पास आरोपित से हुई। आरोपित खुरपा पर धार लगवाने के लिए घर से जेठबनी आया था। आरोपित को पहले से शक था कि महिला का किसी और से संबंध है, पूछने पर महिला ने बताया कि वह सुबह दस बजे घर से निकली थी। ऐसे में वह ढाई बजे तक कहां थी उसका शक और गहरा गया। महिला के कहना पर वह उसके साथ घर के लिए निकला और रास्ते में दोनों जंगल के से होते हुए चले। कुछ दूर चलने के बाद महिला थकान के कारण एक पेड़ के नीचे बैठ गई। जहां आरोपित ने फिर पूछा कि 10 बजे निकलने के बाद ढाई बजे तक कहां थी और क्या कर रही थी, इस पर कोई जवाब न मिलने पर आरोपित ने आक्रोशित होकर महिला के सिर व गर्दन पर खुरपे से हमला कर हत्या कर दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments