घर में चोरी करते पकड़ा गया चोर, ग्रामीणों ने पीटा
घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़सरा गांव में देर रात महेन्द्र कुमार के घर में एक चोर घुस गया। आहट होने पर महेन्द्र जगा तो उन्होनें घर के आंगन में सरसों के बोरी कंधे पर लाद कर ले जाने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को देखा। आवाज लगाने पर आरोपी भागने लगा। जिस पर महेन्द्र ने शोर मचा दिया तो ग्रामीणों ने उसे घेर कर पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने चोर की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर गांव पहुंची घुंघटेर पुलिस को लोगों ने पूरी जानकारी देकर आरोपित को सिपुर्द कर दिया। जिसे पुलिस थाने ले आयी।
RELATED ARTICLES