Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदो दिनों से लापता महिला की हत्या कर जंगल में फेंका गया...

दो दिनों से लापता महिला की हत्या कर जंगल में फेंका गया था शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले और सिर में मिले चोट के निशान

बाराबंकी। दो दिन से लापता महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया था। शनिवार को महिला का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की बात सामने आई है। रामसनेहीघाट पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।

असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी सतीश कुमार की 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी अपने पुत्र और पुत्री के साथ रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर के अपने मायके में रहती थी। पति सतीश लखनऊ में रहकर मेहनत मजदूरी करता था, सतीश अक्सर लखनऊ से पत्नी व बच्चों से मिलने के लिए अपनी ससुराल कुंवरपुर जाता रहा था। दो दिन पूर्व शांति 10 बजे सुबह घर से दवा लेने के लिए निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं आयी। जिसका शव शनिवार की सुबह 10.30 बजे रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम संधवापुरवा के जंगल में कल्याणी नदी के पास संदिग्ध अवस्था में चरवाहों नें पडा देखा। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर रामसनेहीघाट थाना प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने जायजा लिया था, और फारेंसिक टीम भी मौके पर गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाही करने की बात रामसनेहीघाट पुलिस ने कही थी।

गला दबा कर हुई हत्याः रामसनेहीघाट ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले और सिर में चोट के निशान पाए गए। जिससे महिला के हत्या होने की बात सामने आई। रामसनेहीघाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि महिला के शव का हुए पीएम में सिर और गले में चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या होने की पुष्टि हुई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments