Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसफेदबाद में हार्डवेयर की दुकान से नगदी सहित हजारों का माल चोरी

सफेदबाद में हार्डवेयर की दुकान से नगदी सहित हजारों का माल चोरी

बाराबंकी। हार्डवेयर की दुकान से चोरों ने रात में गल्ले में रखे नगदी सहित हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली नगर के ग्राम भुहेरा निवासी उपेन्द्र यादव की सफेदाबाद में स्थित हार्डवेयर की दुकान से 04 मई की रात अज्ञात चोर घुस गए। पुलिस को तहरीर देकर उपेन्द्र ने बताया कि चोरों ने गल्ले में रखे 75 हजार नगदी सहित ब्रास एल्बो, ब्रांस साकेत, स्टील टोटी, ब्रास टी, समरसेबुल सहित हजारों का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज भी होने का दावा किया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments