Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपोस्ता छिलका की तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

पोस्ता छिलका की तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

  • 8.370 किलो अवैध मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल बरामद, एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई

बाराबंकी। जैदपुर पुलिस को मंगलवार को मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो 370 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जैदपुर पुलिस ने बरायन चौराहे पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: अजय कुमार वर्मा उर्फ गुड्डू, पुत्र हरिनाम, निवासी ग्राम सादुल्लापुर, सहदेव, पुत्र बेचालाल, निवासी डफरापुर, थाना कोठी अबू बकर, पुत्र मोहर्रम अली, निवासी मुबारकपुर हकीम, थाना जैदपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह लोग अवैध रूप से पोस्ता छिलका की तस्करी कर रहे थे। मौके से पकड़े गए मादक पदार्थ का वजन 8.370 किलोग्राम है।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments