Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदेवा पुलिस ने तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार भेजा जेल

देवा पुलिस ने तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार भेजा जेल

  • 10 दिन पूर्व देवा में दुकान से ज्वैलरी का डिब्बा लेकर हुए थे फरार

बाराबंकी। 10 दिन पूर्व ज्वैलर्स की दुकान पर ज्वैलरी का डिब्बा लेकर भागने वाले तीन टप्पेबाजों को देवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से सोने व चांदी के सिक्के, तमंचा व मोटर साइकिल बरामद किया गया है।

कस्बा देवा कस्बा निवासी श्रीकांत सोनी की मां वैष्णवी ज्वैलर्स की दुकान में 12 मई को हिमांशु नाम के व्यक्ति ने सोने के सिक्के खरीदे गए तथा 03 और सोने के सिक्कों की डिमांड की गई। जिसके बाद 14 मई को आरोपी हिमांशु अपने साथी के साथ दुकान पर आकर 03 सोने की सिक्कों को देखने के बहाने दुकानदार को चकमा देकर सिक्के लेकर भाग गया था। जिसका मुकदमा देवा पुलिस ने दर्ज किया था।

देवा पुलिस ने स्वाट एवं सर्विलांस टीम की मदद से 21 मई को सिपाहिया मोड़ के पास से मो0 सलीम पुत्र मो0 रफीक निवासी सहानजफ इमामबाडा राणा प्रताप, हजरतगंज, लखनऊ, अजीम अहमद पुत्र बल्लु सिद्दिकी निवासी मो0 रिवरगंज कॉलोनी, गोलागंज वजीरगंज, लखनऊ एवं मो0 रफीक पुत्र मो0 जलाली, सहानजफ इमामबाडा थाना हजरतगंज लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस को चोरी की मोटरसाइकिल, दो तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस, दो सिक्के पीली धातु, 1 सिक्का सफेद धातु का और 03 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

देवा पुलिस के पकड़े एक आरोपी गिरोह बना कर जन्य जनपदों में ठगी की घटनाओं को कारित करते हैं। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सर्विलांस एवं स्वाट की मदद से तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं, तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments