Saturday, March 14, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअवैध तरीके से वीआईपी नंबर की ई-सिम स्वैपिंग करने वाले दो साइबर...

अवैध तरीके से वीआईपी नंबर की ई-सिम स्वैपिंग करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

बाराबंकी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने वीआईपी मोबाइल नंबरों की ई-सिम अवैध तरीके से जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो साइबर अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन पर जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में हरदोई जनपद के संडीला थाना क्षेत्र के तिलक खेड़ा निवासी राकेश पाल (हाल पता मकान नंबर 5, ग्रीन फेस-3, सूरजकुंड मंदिर, बुद्धेश्वर चौराहा, थाना पारा, लखनऊ) तथा सीतापुर जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र के थानगांव निवासी शुभम शुक्ला शामिल हैं।

 

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि राकेश पाल इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसने अपने साथी शुभम शुक्ला के साथ मिलकर संचार आधार एप के माध्यम से बीएसएनएल कर्मचारियों की लॉग-इन आईडी और पासवर्ड हासिल कर लिए थे। इसके बाद दोनों ने करीब 101 वीआईपी नंबरों के कूटरचित तरीके से ई-सिम जारी कर लिए।

आरोपित इन ई-सिम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए 10 हजार से दो लाख रुपये तक में बेचकर अवैध कमाई करते थे। पुलिस ने आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार यादव, निरीक्षक अच्छे लाल सरोज, उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश पांडेय, हेड कांस्टेबल जितेंद्र गौड़, हेड कांस्टेबल नीरज यादव और कांस्टेबल राजन यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments