Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपांच चोरी की घटनाओं में शामिल दो शातिर चोर गिरफ्तार, दो फरार

पांच चोरी की घटनाओं में शामिल दो शातिर चोर गिरफ्तार, दो फरार

लखनऊ में फोन बंद कर आसपास के जनपदों की दुकानों व घरों में करते थे चोरी

बाराबंकी। स्वॉट, सर्विलांस व रामनगर पुलिस की टीम ने दो अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच घटनाओं का सफल अनावरण किया है। आरोपितों के पास से पुलिस को जेवरात, अवैध तमंचा व घटना में शामिल मोटर साइकिल बरामद हुई है।

रामनगर पुलिस ने 14 मई को रामनगर के पांचूपुर मोड़ के पास से अजय पासी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी लखनीपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर एवं विनोद कुमार वर्मा पुत्र श्रीराम वर्मा ग्राम समरदहा थाना रामपुर मथुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरोह बना कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। घटना में शामिल दो अन्य सुरेश पासी पुत्र जुग्गलीलाल उर्फ सुमेरी ग्राम रंजीतपुर थाना रामपुर मथुरा, सीतापुर व छोटकन्ने उर्फ छोटू पुत्र राम आधार निवासी बड़ागांव बड्डूपुर वांछित है, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने अपने मोबाइल लखनऊ में बंद करके आसपास के जनपदों में जाकर दुकानों व घरों में चोरी करते थे, यहां तक दुकान व घरों में लगे सीसीटीवी तक तोड़ डालते और डीवीआर निकाल कर नहर आदि में फेंक देते थे।

आरोपियों ने पूछताछ में रामनगर क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर, कस्बा रामनगर, मसौली, फतेहपुर एवं महमूदाबाद क्षेत्र में पांच चोरी की घटनाओं को गिरोह बना कर अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

आरोपितों के कब्जे से धनराशि 35 हजार 02 सौ 50 नगद, अवैध तमंचा तथा घटना में शामिल मोटर साइकिल बरामद हुई है। आरोपित अजय के खिलाफ सीतापुर तथा बाराबंकी जनपद के विभिन्न थानों में 17 तो विनोद वर्मा पर 10 अपराधिक मुकदमें पंजीकृत हैं।

रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए चोर गिरोह बना कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, अभी दो वांछित है, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments