Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदुष्कर्म में असफल रहने पर महिला के मुंह में किया पेशाब, मुकदमा

दुष्कर्म में असफल रहने पर महिला के मुंह में किया पेशाब, मुकदमा

  • पीड़िता ने लगाया गांव के युवक पर घर में घुस कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

  • दो माह की बेटी को भी पटक कर मारने की धमकी

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक महिला के साथ युवक ने घर में घुस कर दुष्कर्म के प्रयास का किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाते हुए उसकी दो माह की बेटी को पटककर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पीड़िता ने अपनी बेटी को छीनना चाहा तो आरोपी ने महिला को पकड़ कर उसके मुंह में पेशाब कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

रामसनेहीघाट‌ कोतवाली में तहरीर देकर एक महिला ने बताया कि वह अपने ससुराल में दो माह की मासूम व सास ससुर के साथ रहती है, पति सूरत में रहकर नौकरी करते हैं। बीते 10 जून शाम उसकी सास रिश्तेदारी में गई थीं। ससुर बाहर गांव में किसी कार्य से गए थे। आरोप है कि उसी के गांव का अभिनव वर्मा घर में घुस आया और अकेला पाकर उसे दबोचते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूस दिया, जिसके बाद दुष्कर्म के लिए उसे जमीन पर पटक दिया। जब महिला ने आरोपी को धक्का देकर घर से बाहर भागने का प्रयास किया तो उसने अपने साथ संबंध बनाने के लिए दो माह की बच्ची को पकड़ कर उठाकर पटकने की धमकी दी।‌ जिस पर पीड़िता ने बेटी को छीनने चाहा तो आरोपी ने मासूम को फेंक कर फिर से पीड़िता के बाल पकड़ लिए और पटककर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरेाप लगाया कि दुष्कर्म में असफल रहने पर अभिनव ने अमानवीय कृत्य करते हुए उसके मुंह में पेशाब कर दिया। आरोपी पीड़िता को जाति सूचक गाली देते हुए घर वालों को बताने पर धमकी दी कि अगली बार दुष्कर्म करके जान से मार देगें। पीड़िता ने घर वापस आए अपने ससुर को घटना की जानकारी दी।

कोतवाल अंकित त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments