डीएम के साथ श्रीमती जैन ने किया वृद्धाश्रम का भ्रमण, जाना हाल
बाराबंकी। सफेदाबाद के भुहेरा गांव में संचालित वृद्धाश्रम का जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं सेवानिवृत्त आईएएस अनीता भटनागर जैन भ्रमण किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त आईएएस का स्वागत उनको पुष्पगुच्छ देकर किया। श्रीमती जैन ने चार कूलर वृद्धाश्रम को भेंट करने के साथ यहां के संवासियों को खाद्य सामग्री बांटी। उन्होंने ने सभी वृद्धोजनों से वार्ता कर चर्चा की। 95 वर्षीय चेतराम से इस उम्र में भी स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने के सम्बन्ध में जानकारी ली। संस्था में शिक्षित संवासियों को पुस्तकें भेंट की गईं।
रिटायर्ड आईएएस अनीता भटनागर जैन ने वृद्धाश्रम को भेंट किए कूलर
RELATED ARTICLES