-
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर दीपक के चयन से बढ़ा विद्यालय का गौरव
अयोध्या। बाबा बाजार स्थित आवासीय राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र दीपक यादव ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की CEPTAM-11 भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनका भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन DRDO में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) पद पर ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी में अनंतिम चयन हुआ है।




