30 जनवरी को 2025 को भेजा गया था जेल
बाराबंकी। डेढ़ महीने से जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपित 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जेल प्रशासन वृद्ध की मौत बीमारी से होना बता रहा है।
मसौली के ग्राम गिंदौरा निवासी 80 वर्षीय हरिद्वारी को मसौली पुलिस ने 30 जनवरी वर्ष 2025 को दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था। हरिद्वारी गैंग्रीन बीमारी से ग्रस्त था। उसका इलाज भी चल रहा था। 13 मार्च की सुबह बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे बंदी रक्षक गिरधर गोपाल की ओर से जिला अस्पताल सुबह चार बजकर 50 मिनट पर लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार कैदी को मृत अवस्था में लाया गया था।
जेलर जेपी तिवारी के अनुसार कैदी गैंग्रीन बीमारी से ग्रसित था। जिसका उपचार चल रहा था। 13 मार्च को अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत मौत हो गई। कैदी के परिवारजन को सूचना देकर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।