नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ननकऊ बाबू की प्रतिमा कर किया गया माल्यार्पण
बाराबंकी। जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह रविवार को नगर पालिका सभागार में धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ प्रदेश संरक्षक ओम प्रकाश जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
उन्होंने कहा कि होली लोगों को आपस में जोड़ने और मनभेदों को दूर करने का पर्व है। होली मिलन जैसे समारोह आपसी एकता के सूत्र को और मजबूत कर लोगों को एक दूसरे के करीब लाते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर करने की अपील की। समारोह में स्टेपिंग स्टोन अकेडमी की डायरेक्टर आकांक्षा जायसवाल के निर्देशन में बच्चों ने गणेश वंदना, अनेक मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इससे पहले पूर्व चेयरमैन ननकऊ बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।
प्रदेश पदाधिकारी अखिलेश कुमार, रेखा जायसवाल,अनीता जायसवाल, सर्वेश कुमार, महेश, राजेश जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन रंगकर्मी शरद राज सिंह ने किया।
जिलाध्यक्ष लखन शरण जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, सुशील जायसवाल, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार, गणेश प्रसाद, सुनील कुमार, डा शशि जायसवाल,पूनम जायसवाल, मनोज जायसवाल, सुशील जायसवाल बबलू, विजय जायसवाल, सभासद संजय, चित्रलेश, सहित काफी लोग मौजूद रहे।