पति सहित ससुरालीजनों पर दरियाबाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र में एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति सहित ससुरालीजनों पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस आरोपी ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है।
मसौली के मो. बाजार निवासी मो.जान ने अपनी पुत्री सना बानो का निकाह दरियाबाद के बन्नेतले मोहल्ला निवासी मो इमरान के साथ 06 साल पहले किया था। 20 मार्च की शाम सना का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता के अनुसार जीने से गिरने की वजह से पुत्री की मौत की सूचना दी गई थी। लेकिन जब वह गांव पहुंचे तो बताया गया कि उसकी पुत्री ने फांसी लगाई थी। आरोप है कि मायके पक्ष के पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दरियाबाद थाने में तहरीर देकर मृतका के पिता मोहम्मद जान ने आरोप लगाया है कि पुत्री के पति मो इमरान, सास, ननद साहीन पत्नी पप्पू के कहने पर उसकी पुत्री को दहेज के लिए मारा पीटा और तकिया से दबाकर जान ले ली। जिसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। आरोप है कि उसकी पुत्री पूर्व में भी कई बार मारापीटा गया है।