Wednesday, April 30, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSकल शहर गुजरेगी नवसंवत्सर महोत्सव की उत्सव बाइक यात्रा

कल शहर गुजरेगी नवसंवत्सर महोत्सव की उत्सव बाइक यात्रा

जीआईसी ऑडिटोरियम में से यात्रा को झंडी दिखाएंगे अयोध्या के महंत बलराम दास

बाराबंकी। नवसंवत्सर महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को जीआईसी आडिटोरियम से दो दिवसीय उत्सव बाइक यात्रा का शुभारंभ होगा। युवाओं की टोली की बाइक यात्रा को हनुमान गढ़ी अयोध्या के मंहत बलराम दास झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। बाइक यात्रा पूरे शहर में घूमेगी। नव संवत्सर समिति के संयोजक डॉक्टर सुजीत चतुर्वेदी ने बताया कि यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को नागेश्वर नाथ धाम से मातृ शक्ति पद याता घंटाघर होते हुए धनोखर चौराहा स्थित चक्रतीर्थ सरोवर पहुंचेगी जहां 51 हजार दीपों का प्रज्जवलन होगा।
एलईडी प्रकाश से जगमगाता धनोखर सरोवर भारतीय नव वर्ष का स्वागत एवं अभिनंदन करने को तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया शनिवार को ही काशी से पधारे विद्वान पुजारियों द्वारा सरोवर आरती संपन्न होगी। भजन संध्या में गायक कलाकारों द्वारा सनातन संस्कृति का गुणगान होगा। पूज्य संतो की उपस्थिति में भारतीय नववर्ष की प्रासंगिकता को चरितार्थ करेंगे। आतिशबाजी के साथ महोत्सव का समापन होगा। उत्सव यात्रा के संयोजक नवीन सिंह राठौर ने बताया कि बाइक यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न 1 बजे जीआईसी ऑडिटोरियम में एकत्रीकरण होगा। बाइक यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः ऑडिटोरियम पहुंचेगी। उन्होंने बताया हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत बलराम दास बाइक यात्रा में आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहेंगे।
धनोखर चक्रतीर्थ सरोवर पर तैयारियां जोरो पर: पूरे शहर से लेकर नवसंवत्सर का अभिनन्दन करने के लिए धनोखर चक्रतीर्थ सरोवर पर तैयारियां जोरो पर हैं। सरोवर की साज सज्जा के लिए आयोजक समिति के सदस्य दिन रात जुटे हुए हैं। सरोवर के सभी घाटों की पेंटिंग का कार्य संपन्न हो चुका है।कई दिनों से सरोवर को जल से भरने का कार्य चल रहा है। 51 हजार दीपों को जलाने के लिए तीन दर्जन से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख पारितोष ने बताया कि सरोवर की साज सज्जा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments