Tuesday, April 29, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSहृदय गति रुकने से जिला जज पंकज कुमार सिंह का निधन

हृदय गति रुकने से जिला जज पंकज कुमार सिंह का निधन

बाराबंकी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाराबंकी पंकज कुमार सिंह का शुक्रवार की भोर में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर उनके जजेज कालोनी स्थित आवास पर डीएम-एसपी समेत भारी संख्या में अधिवक्ता पहुंचे। जिला जज के शव का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा।
आठ जुलाई 2024 को पंकज कुमार सिंह ने बाराबंकी जिला जज का पदभार संभाला था। तीन महीने बाद 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाते। शुक्रवार की सुबह देर तक नहीं उठने पर जागने पहुंचे परिजनों को बेड पर मृत अवस्था में मिले। मौत की जानकारी होने पर परिजनों चीखने लगे। जजेज आवास पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सूचना जिले के अधिकारियों को दी। इसके बाद डीएम, एसपी समेत सभी अधिकारी जजेज कालोनी में जिला जज के घर पहुंचे। उन्होंने वर्ष 2011 में एडीजे के तौर पर न्यायिक सेवा शुरू की थी। शनिवार को जिजा जज पंकज कुमार सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे अधिवक्ता: जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई समेत सभी अधिवक्ता जिला जज के आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। हिसाल बारी किदवई ने उनके बाराबंकी कार्यकाल में किए गए कार्यों को सराहा। जिला जज के निधन को लेकर दीवानी कचहरी में कोई भी न्यायिक कार्य नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments