बाराबंकी। जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की सभी बैरकों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मेस की व्यवस्था को भी देखा। जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम की कार्यप्रणाली की जांच की गई। डीएम और एसपी ने कैदियों से उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उनको मिलने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी ली। जेल कर्मियों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को सुधार के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।
स्ट्रांगरूम और सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी किया निरीक्षण: डीएम ने गोदाम में ईवीएम और वीवीपैट स्ट्रांगरूम की जांच की। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी ईवीएम एवं वीवीपैट संजय कुमार विश्वास मौजूद रहे। वेयर हाउस इंचार्ज और चकबंदी अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा भी उपस्थित थे। इसके अलावा आदित्य नारायण झा सहायक चकबंदी अधिकारी और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार पांडेय भी वहां थे। जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस निरीक्षण में शामिल हुए।