दो पक्षों हो रहे विवाद में बीचबराव करने पहुंचा था युवक
लाल रंग की थार सवार बताए जा रहे बदमाश
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर सफेदाबाद के केवाड़ी मोड़ पर मामूली विवाद को लेकर बेखौफ बदमाशों ने लखनऊ निवासी युवक की गोली मार दी। आनन-फानन में पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुस्साहसिक वारदात से आसपास के लोगों में खलबली मच गई। स्थानीय दुकानदार घटना के बाद दुकानें बंद करके भाग गए। मौके पर नगर कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने पहुंच कर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या लखनऊ हाईवे स्थित केवाड़ी मोड़ पर टेंपों चालक और अज्ञात थार सवार लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। के पास अज्ञात थार सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर हत्या दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग दुकान बंद करके फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की खगालना शुरू कर दिया है। मामले में उच्चधिकारियों ने भी घटनास्थल का मौके मुआयना किया है। मृतक सुमित ओझा (29) पुत्र स्व. उमेश ओझा निवासी फतेहगंज थाना नाका जनपद लखनऊ का होना बताया जाता है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया घटना पीछे टेंपो व थार चालक के मध्य हो रहे वाद विवाद में वह बीच बचाव करने पहुंचा था। इस दौरान थार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी।