Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSफंदे से लटका मिला युवक, अस्पताल में हुई मौत

फंदे से लटका मिला युवक, अस्पताल में हुई मौत

  • मृतक की मां ने बहू व ससुरालीजन पर लगाए आरोप

बाराबंकी। एक युवक घर में फंदे से लटका पाया गया, आनन-फानन परिवारजन ने उसे उतारकर गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने पत्नी, सास व सालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

मसौली थाना के चुरहलिया गांव निवासी बंसीलाल का 35 वर्षीय पुत्र श्रवण बीते पांच साल से जैदपुर थाना के ग्राम इनामीपुर स्थित ननिहाल में रहते थे। पत्नी कुसुम से लगातार किसी बात को लेकर चल रहे विवाद के कारण पत्नी से दो दिन से अलग रह रहा था। गुरुवार करीब दस बजे श्रवण घर में फंदे से लटके मिले, जिन्हें आनन-फानन परिवारजन फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची मृतक की मां रातरानी ने बताया कि दो दिन पहले उसके सामने ही पत्नी ने अपने दो भाइयों व मां के साथ मिलकर पीटा कर सिर फोड़ दिया था। उनका आरोप है कि पुत्र की हत्या की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments