Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSचकबंदी लेखपाल के घर से नगदी सहित लाखों के जेवरात उड़ाने वाला...

चकबंदी लेखपाल के घर से नगदी सहित लाखों के जेवरात उड़ाने वाला नौकर गिरफ्तार, जेल रवाना

नौकर पर डुप्लीकेट चाबी बनवा कर 2.70 लाख नगद एवं लाखों के जेवरात चुराने का था आरोप

बाराबंकी। चकबंदी लेखपाल के घर में हुई नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी का मुकदमा दर्ज होने के छठे दिन नगर पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर सकी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी महिला लेखपाल के घर में काम काज करने के साथ अपने रिक्शा भी चलाता था। जिस पर डुप्लीकेट चाबी बनवा कर बंद पड़े घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने 27 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया था।

कोतवाली नगर के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर निवासी आकांक्षा अवस्थी पुत्री प्रदीप अवस्थी लखनऊ जिले में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात है। आकांक्षा ने तहरीर में घर से दो लाख 70 हजार की नगदी सहित लाखों कीमती सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी की बात कही थी। पीड़िता के अनुसार अलमारी में उसकी शादी के समय की नगदी दो लाख 70 हजार व गले का हार, झुमकी, पायजेव, चेन, बिछिया, टाप्स, रिंग्स एवं गोल्ड नोज सहित लाखों कीमती जेवरात रखे थे जो गायब हो और सामान बिखरा हुआ था। पीड़िता ने तहरीर देकर अमोली कीरतपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार पुत्र जवाहर पर घर की डुप्लीरकेट चाबी बनवा कर चोरी का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बताया था कि आरेापी उसके घर में काम काज करने के साथ उसे रिक्शे से बस स्टेशन तक भी छोड़ने का काम करता था। नगर कोतवाली राम किशन राना ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की थी। शनिवार की सुबह आरोपी वीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसे स्वास्थ्य परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल रवाना कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments