Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहिला की साथ चेन तो युवक से छीना गया मोबाइल

महिला की साथ चेन तो युवक से छीना गया मोबाइल

मुकदमा दर्ज कर नगर पुलिस कर रही जांच

बाराबंकी। नगर में लगातार लूट और छिनैती की घटना हो रही है। पुलिस की लगातार कार्यवाही के बावजूद नगर में गिरोह सक्रिय है। महिलाओं से लेकर युवकों को भी बेखौफ बदमाश अपना निशाना बना रहे हैं। तीन और चार अप्रैल की हुई घटना का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिकैतनगर के सराही मजरे मंझेला निवासी विजय कुमार सिंह तीन अप्रैल को अपनी पत्नी प्रीति सिंह के साथ कोतवाली नगर अंतर्गत केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास स्थित एक माल से खरीदारी करके लखपेड़ाबाग से होकर जा रहे थे। नीम चौराहे के पास मलिक मैरिज लान के सामने बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आकर गले से सोने की चेन खींच कर भाग गए। वहीं, कोतवाली नगर के पैसार देहात निवासी अधिवक्ता दिलीप कुमार के पुत्र आर्यन अवस्थी तीन मई की सुबह मार्निंग वाक के लिए गए थे। वापस आते समय करीब 5.30 बजे सिंह पेट्रोल पंप के निकट पल्हरी चौराहे के पास पीले रंग की पल्सर सवार दो बदमाश पीछे से आए और उसका मोबाइल छीनकर पल्हरी चौराहे की ओर भाग गए। कोतवाली पहुंचकर वकील ने मामले में अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कराया था। लगातार दो वारदातों में पुलिस की कार्रवाई केवल मुकदमा दर्ज करने तक सीमित रही है। पुलिस सीसी फुटेज से बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है। नगर कोतवाल राम कृष्ण राना ने बताया कि बदमाशों की तलाश चल रही है, जल्द ही पता लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments