रामनगर थाने के लहड़रा गांव के पास हुई मुठभेड़ एसटीएफ का दस्ता
बाराबंकी। एसटीएफ व रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को गोंडा के खूंखार बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। इसके पास से पिस्टल, रायफल, बंदूक व भारी मात्रा में कारतूस मिले है। बदमाश पर एक लाख का इनाम भी गोरखपुर रेंज के एडीजी ने घोषित कर रखा।

एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के अनुसार बुधवार की देर शाम एक सूचना मिली थी कि करीब 70 हत्या, डकैती, लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गोंडा जिले के थाना परसपुर के राजापुर का ज्ञानचंद्र पासी बाराबंकी की ओर जाने की फिराक में है। इस आधार पर बाराबंकी एसपी अर्पित विजयवर्गीय व रामनगर इंस्पेक्टर अनिल पांडेय से घेराबंदी में मदद लेते हुए एसटीएफ टीम ने दबोचने का प्रयास किया। रामनगर थाना के लहड़रा के पास बहराइच हाइवे पर खुद को घिरा पाकर ज्ञानचंद्र ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में ज्ञानचंद्र घायल हो गया। उसे बाराबंकी जिला अस्पताल भेजा गया। वहां पर उसने दम तोड़ दिया। ज्ञानचंद्र ने हाल ही में 24 अप्रैल की रात डकैती के दौरान गृहस्वामी की हत्या के बाद से फरार चल रहा था।इस पर पर लूट का पहला मुकदमा परसपुर थाने पर साल 1996 में दर्ज किया गया था।



