Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSतीन चोरी की घटनाओं में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

तीन चोरी की घटनाओं में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी। बड्डूपुर पुलिस ने अंतर्जनपदीय तीन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन घटनाओं का सफल राजफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से जेवरात, बकरा, तमंचा, कारतूस, आटो रिक्शा एवं नगदी बरामद हुई है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

बड्डूपुर पुलिस ने 23 मई रात वाहन चेकिंग के दौरान छठी मील कमलाबाज बठौली थाना सैरपुर लखनऊ के संजय पाल पुत्र राम चंद्र, थालगांव सीतापुर के संदीप पुत्र राधेश्याम व खरिहानी थाना कुर्सी के पिंकू उर्फ कमलेन्द्र कुमार पुत्र दयाराम को ग्राम कोडरी गोपालपुर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटना में शामिल ऑटो रिक्शा, बकरा, जेवरात, 12 हजार चार सौ सत्तर नगद, तंमचा व जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को 21 मई की रात रात्रि में थाना मो0पुर खाला के दादनपुर से 03 बकरे, ढाई माह पूर्व ग्राम कछुवाहनपुरवा में एक घर से जेवरात व नगदी के साथ दो अप्रैल को कस्ब फतेहपुर में एक मोटरसाइकिल की डिग्गी से 1.5 लाख रूपये चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरेापी रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments