बाराबंकी। देवा पुलिस ने सर्विलांस व स्वाट के सहयोग से चोरी की दो वारदातों का सफल अनावरण करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया है। इनके पास से चोरी की बुलेट बाइक व लाखों के केबल बरामद किए गए है।
एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि देवा थाना पर एक माह पहले मुंबई ने रह रहे खेवली गांव के निवासी एक शख्स ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताता था कि उसके बंद पड़े घर से बुलेट बाइक व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गई। इस पर पुलिस ने बहराइच जिले के थाना कैसरगंज के असहियापुर के जसीम को बुधवार को दबोच कर चोरी की बुलेट बाइक व अन्य सामान बरामद कर लिया। इधर देवा थाना के टिकरिया के क्कालिक्स इंफार्मेशन सिस्टम (एलएलपी) के वेयर हाउस से दो मई की रात काॅपर की छड़ें व इलेक्ट्रानिक्स सामान चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बुधवार की सुबह लखनऊ के थाना गोमतीनगर के कठौतापुरवा के विशाल रावत, इंदिरानगर के संजीव साहनी व गुडम्बा थाना के श्रीकेशनपुरवा के मोहित रावत को गिरफ्तार कर चोरी के 108 काॅपर की छड़ व करीब 50 हजार की नकदी बरामद की है।



